Skip to main content

Ajab Gajab News-इस देश में घोड़े की दवा बनी कोरोना वैक्सीन ! लोग कर रहे इस्तेमाल

डिजिटल डेस्क,दिल्ली। कोरोना संक्रमण से पूरी दुनिया प्रभावित है। वायरस दिन-प्रतिदिन अपने पैर पसार रहा हैं,जिसकी वजह से लोग संक्रमण से बचने के लिए अलग-अलग उपाय कर रहे है। इसी दौरान फिलीपींस में लोग घोड़े को दिए जाने वाली ड्रग का इस्तेमाल कोरोना वैक्सीन के तौर पर कर रहे हैं। हालांकि सरकार ने इस बात की मंजूरी अब तक नहीं दी हैं। बता दें कि,फिलीपींस इन दिनों कोरोना वैक्सीन की कमी का सामना कर रहा है, जिसकी वजह से लोगों का प्रशासन से भरोसा उठ गया है।

'आइवरमेक्टिन' नाम का हैं ड्रग

  • फिलीपींस में इस ड्रग को लेकर भ्रम कुछ इस तरह फैल गया हैं कि,यहां के कुछ नेता और सोशल मीडिया इंफ्लूएंजर्स भी इसे कोरोना वैक्सीन की तरह प्रमोट कर रहे हैं।
  • वहीं, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इन दावों को पूरी तरह से गलत बताया है।
  • इस ड्रग को इंसानों के इस्तेमाल के लिए अब तक रजिस्टर नहीं करवाया गया है।
  • ड्रग को बनाने वाली कंपनी मर्क ने एक बयान जारी कर कहा कि,इस दवा को कोरोना वैक्सीन के तौर पर सही नहीं पाया है, लेकिन इसके बावजूद इस ड्रग की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है।
  • आइवरमेक्टिन के एक वर्जन को लेकर अमेरिका में इंसानों के ट्रॉपिकल डिजीज और जूं के इलाज के लिए स्वीकृत किया गया है। 
  • लेकिन कोई भी देश कोरोना में इस दवा के इस्तेमाल की अनुमति नहीं दे रहा हैं।
  • बता दें कि, 9 अप्रैल तक फिलीपींस में 1 लाख 67 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इस महामारी के वजह से फिलीपींस में 14 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 
     


.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Philippines people taking horse treatment drug for coronavirus 
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3uRxV0S

Comments

Popular posts from this blog

Current Affairs- Dainik bhaskar 07-08-2021 Current Affairs

Dainik bhaskar 07-08-2021 Current Affairs . Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News . . . . . 07082021.jpg . . . from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3fFJDGz

Ajab Gajab News-अजब-गजब: यह है दुनिया का सबसे जहरीला मशरूम, जिसे खाना तो दूर, छूने मात्र से हो जाएंगे बीमार

डिजिटल डेस्क। मशरूम प्रोटीन और फाइबर का सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुणों की वजह से इसे सुपरफूड की श्रेणी में रखा गया है। यह एक प्रकार का कवक (फंगस) है, जो बरसात के दिनों में सड़े-गले कार्बनिक पदार्थ पर अपने से ही उग जाता है। हालांकि, यह भी सच है कि सभी तरह के मशरूम खाए नहीं जाते हैं, कुछ मशरूम जहरीले भी होते हैं। शोधकर्ताओं ने एक ऐसे खतरनाक और जहरीले मशरूम की प्रजाति का पता लगाया है, जिसे खाना तो दूर की बात केवल छूने मात्र से ही बीमार हो सकते हैं। लाल रंग का यह जहरीला कवक ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। हालांकि, इससे पहले जानकारों का मानना था कि यह कवक जापान और कोरिया जैसे एशियाई देशों में ही होता है। लेकिन यह कवक ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में भी मिलता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस जहरीले कवक की वजह से जापान और दक्षिण कोरिया में कई लोगों की मौत हुई है। लोगों ने इसे पारंपरिक चिकित्सा में इस्तेमाल किया जाने वाला खाद्य कवक समझकर चाय में मिलाकर पी लिया था, जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह कवक इतना जहरीला होता है कि इसे खाने से ऑर्गन फे...

Ajab Gajab News-अजब-गजब: इस देश में है दुनिया का सबसे बड़ा चॉकलेट म्यूजियम, जहां खुद चॉकलेट बनाकर देख सकते हैं विजिटर्स

डिजिटल डेस्क। आपने कई तरह के म्यूजियम के बारे में सुना और देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी चॉकलेट म्यूजियम के बारे में सुना है। जी हां, चॉकलेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है कि चॉकलेट का भी म्यूजियम खुल गया है। इस अनोखे म्यूजियम की शुरुआत 13 सितंबर को स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख शहर में हुई है।  65,000 वर्ग फीट के क्षेत्रफल में फैले इस म्यूजियम का नाम लिंट होम ऑफ चॉकलेट है। इस अनोखे म्यूजियम के अंदर जाते ही हर चीज चॉकलेट से बनी नजर आएगी। इतना ही नहीं, इस म्यूजियम में 30 फीट की ऊंचाई वाला फाउंटेन भी है, जिसे आकर्षण का प्रमुख केंद्र माना जा रहा है। यह म्यूजियम अपने आप में अनूठा है। इसमें दुनिया की सबसे बड़ी लिंट चॉकलेट शॉप भी है, जिसका उद्घाटन दुनिया के महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने किया है। दुनियाभर में ज्यूरिख शहर को चॉकलेट की राजधानी कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस शहर में उत्पादित होने वाला चॉकलेट सबसे बेहतर क्वालिटी और टेस्ट वाली होती है। स्विस चॉकलेट मेकिंग का इतिहास जानने के लिए यह म्यूजियम एकदम परफेक्ट जगह है। इस अनोखे म्यूजियम में आने वाले विजिटर्स अपने साथ कुछ गिफ्ट भी घर ले...