Skip to main content

Ajab Gajab News-एक ऐसा देश, जहां मृत व्यक्ति से भी कर सकते हैं शादी, जाने क्या हैं नियम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वैसे तो दुनिया में कई तरह के अनोखे कानून बनाए गए हैं, जिसमें तलाक, मर्डर से लेकर शादी तक के कानून शामिल हैं। यूरोप के एक देश में ऐसा कानून है, जिसके बारे में जानकर आप आश्चर्य में पड़ जाएंगे। यह कानून शादी से जुड़ा है। इस देश में मृत व्यक्ति से भी शादी की जा सकती है, वह भी कानूनी रूप से। जी हां हम बात कर रहे हैं यूरोपीय देश फ्रांस की। तो आईए जानते हैं इस अनोखे कानून के बारे में...

यूरोपीय देश फ्रांस में एक ऐसा कानून है, जिसके तहत लोग मृत व्यक्ति से शादी कर सकते हैं। नागरिक संहिता के अनुच्छेद 171 में इसका प्रावधान दिया गया है। इस तरह की शादी को नेक्रोगेमी कहते हैं। हालांकि ऐसी शादी करने के लिए लोगों को राष्ट्रपति की अनुमति लेनी पड़ती है। यह शादी बिल्कुल आम शादियों की तरह ही होती है। इस शादी में भी सभी रस्मों और रिवाजों को निभाया जाता है, बस फर्क इतना होता है कि दुल्हे की जगह उसकी तस्वीर होती है।

क्यों बनाया गया यह कानून 
प्रथम विश्व युध्द के समय ऐसी महिलाएं जो बिना शादी के गर्भवती हो जाया करती थीं। बच्चे के पिता की मृत्यु शादी से पहले हो जाती थी। तब बच्चों को पिता का नाम मिल सके इसलिए महिलाएं मृतकों से शादी करने लगी थीं। लेकिन, यह कानून एक पुल हादसे के बाद बनाया गया। दरअसल, साल 1959 में एक पुल गिर गया था। हादसे में 423 लोगों की मौत हो गई थी। इसी में से एक व्यक्ति था, जिसकी कुछ दिन पहले ही सगाई हुई थी। तब महिला ने सरकार से उस मृत व्यक्ति से शादी करने की अनुमति मंगी थी। बता दें कि उस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति चार्ल्स दी गौले थे। तब सरकार ने महिला को शादी करने की अनुमति दी और इसके बाद फ्रांस की नेशनल असेंबली ने इसे लेकर कानून बनाया।

शादी करने वाले को नहीं मिलती मृतक की संपत्ति
बता दें कि मृतक से शादी करने के लिए यह साबित करना होता है कि मरने वाला व्यक्ति भी उसी इंसान से शादी करना चाहता था। इसके लिए रिश्तेदार और दोस्तों के बयान लिए जाते हैं। इस कानून को लेकर कई प्रवाधान किए गए हैं। इसमें से एक नियम यह है कि शादी करने वाले को मृतक की संपत्ति नहीं मिलेगी। 

इन देशों में भी है यह कानून
दुनिया में फ्रांस के अलावा और भी कई देश हैं, जहां मृतक से शादी करने की परांपरा है। इसमें दक्षिण कोरिया, जापान और चीन भी शामिल हैं।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
A country where even a dead person can marry
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2LoNpYS

Comments

Popular posts from this blog

Current Affairs- Dainik bhaskar 07-08-2021 Current Affairs

Dainik bhaskar 07-08-2021 Current Affairs . Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News . . . . . 07082021.jpg . . . from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3fFJDGz

Ajab Gajab News-अजब-गजब: यह है दुनिया का सबसे जहरीला मशरूम, जिसे खाना तो दूर, छूने मात्र से हो जाएंगे बीमार

डिजिटल डेस्क। मशरूम प्रोटीन और फाइबर का सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुणों की वजह से इसे सुपरफूड की श्रेणी में रखा गया है। यह एक प्रकार का कवक (फंगस) है, जो बरसात के दिनों में सड़े-गले कार्बनिक पदार्थ पर अपने से ही उग जाता है। हालांकि, यह भी सच है कि सभी तरह के मशरूम खाए नहीं जाते हैं, कुछ मशरूम जहरीले भी होते हैं। शोधकर्ताओं ने एक ऐसे खतरनाक और जहरीले मशरूम की प्रजाति का पता लगाया है, जिसे खाना तो दूर की बात केवल छूने मात्र से ही बीमार हो सकते हैं। लाल रंग का यह जहरीला कवक ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। हालांकि, इससे पहले जानकारों का मानना था कि यह कवक जापान और कोरिया जैसे एशियाई देशों में ही होता है। लेकिन यह कवक ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में भी मिलता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस जहरीले कवक की वजह से जापान और दक्षिण कोरिया में कई लोगों की मौत हुई है। लोगों ने इसे पारंपरिक चिकित्सा में इस्तेमाल किया जाने वाला खाद्य कवक समझकर चाय में मिलाकर पी लिया था, जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह कवक इतना जहरीला होता है कि इसे खाने से ऑर्गन फे...

Ajab Gajab News-अजब-गजब: इस देश में है दुनिया का सबसे बड़ा चॉकलेट म्यूजियम, जहां खुद चॉकलेट बनाकर देख सकते हैं विजिटर्स

डिजिटल डेस्क। आपने कई तरह के म्यूजियम के बारे में सुना और देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी चॉकलेट म्यूजियम के बारे में सुना है। जी हां, चॉकलेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है कि चॉकलेट का भी म्यूजियम खुल गया है। इस अनोखे म्यूजियम की शुरुआत 13 सितंबर को स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख शहर में हुई है।  65,000 वर्ग फीट के क्षेत्रफल में फैले इस म्यूजियम का नाम लिंट होम ऑफ चॉकलेट है। इस अनोखे म्यूजियम के अंदर जाते ही हर चीज चॉकलेट से बनी नजर आएगी। इतना ही नहीं, इस म्यूजियम में 30 फीट की ऊंचाई वाला फाउंटेन भी है, जिसे आकर्षण का प्रमुख केंद्र माना जा रहा है। यह म्यूजियम अपने आप में अनूठा है। इसमें दुनिया की सबसे बड़ी लिंट चॉकलेट शॉप भी है, जिसका उद्घाटन दुनिया के महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने किया है। दुनियाभर में ज्यूरिख शहर को चॉकलेट की राजधानी कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस शहर में उत्पादित होने वाला चॉकलेट सबसे बेहतर क्वालिटी और टेस्ट वाली होती है। स्विस चॉकलेट मेकिंग का इतिहास जानने के लिए यह म्यूजियम एकदम परफेक्ट जगह है। इस अनोखे म्यूजियम में आने वाले विजिटर्स अपने साथ कुछ गिफ्ट भी घर ले...