Skip to main content

Ajab Gajab News-अजब-गजब: दुनिया के सबसे खतरनाक एयरपोर्ट, जहां विमान उतारना है बेहद खतरनाक

डिजिटल डेस्क। आपने कई ऐसे एयरपोर्ट देखे होंगे, जो काफी खूबसूरत हैं। उनकी खूबसूरती अक्सर आपको अपनी ओर खींच ले आती है। लेकिन आज हम आपको दुनिया के कुछ एयरपोर्ट के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बेहद ही खतरनाक हैं। इन हवाईअड्डों पर विमान लैंड कराते या टेक-ऑफ कराते समय पायलट भी सौ बार सोचते हैं। कोई नया पायलट तो इन जगहों पर विमान उड़ाने की सोच भी नहीं सकता जबकि प्रशिक्षित पायलटों के लिए भी यह आसान नहीं होता। यही वजह है कि इन हवाईअड्डों को दुनिया के सबसे खतरनाक हवाईअड्डों में गिना जाता है।  

नेपाल का तेनजिंग-हिलेरी एयरपोर्ट उन्हीं खतरनाक हवाईअड्डों में से एक है। यह एयरपोर्ट हिमालय की चोटियों के बीच बसे लुकला शहर में है, जिसके रनवे की लंबाई महज 460 मीटर है। यहां सिर्फ छोटे विमान और हेलीकॉफ्टर की ही उतरने की इजाजत है। इस एयरपोर्ट के रनवे के उत्तर में पहाड़ की चोटियां हैं तो दक्षिण में 600 मीटर गहरी खाई। यही कारण है कि इस एयरपोर्ट को दुनिया के सबसे खतरनाक एयरपोर्ट में से एक माना जाता है।  

स्कॉटलैंड का बारा एयरपोर्ट भी कुछ कम नहीं है। यह एयरपोर्ट समुद्र के तट पर बना हुआ है, इसलिए जब भी समुद्र में ज्वार-भाटा आता है तो यह एयरपोर्ट पानी में डूब जाता है। यहां समुद्र में अक्सर तूफान आते रहते हैं, इस वजह से यहां विमान समुद्री तूफानों के हिसाब से ही लैंड या टेक-ऑफ कराए जाते हैं। 

मालदीव के माले इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ान भरना या विमान की लैंडिंग कराना पायलटों के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण होता है। यह एयरपोर्ट समुद्री तट से केवल दो मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। खास बात ये है कि यह दुनिया का इकलौता ऐसा एयरपोर्ट है जो अलकतरा से बना हुआ है। यह एयरपोर्ट समुद्र के बीच में बना हुआ है। यहां पायलटों की एक छोटी सी चूक हवाई जहाज को सीधे हिंद महासागर में गिरा सकती है। 

कैरेबियाई द्वीप साबा के जूयानको ई इरासकिन एयरपोर्ट पर विमान लैंड कराना कमजोर दिल वाले पायलटों के बस का नहीं है। यह दुनिया का सबसे छोटा रनवे है, जिसकी लंबाई करीब 396 मीटर है। यह रनवे एक पर्वतीय चट्टान पर बना है जो तीन ओर से समुद्र में घिरा है और एक तरफ पर्वतीय चोटी है। यहां पायलट की छोटी सी भी चूक विमान को समुद्र में डूबा सकती है। 

अमेरिका का कोलोरेडो स्थित टेलूराइड रीजनल एटरपोर्ट 2,767 मीटर की ऊंचाई पर है। यहां एक ही रनवे है, जो रॉकी पर्वत के एक हिस्से पर बना हुआ है। इसके सामने 300 मीटर की गहराई पर सान मिगुल नदी बहती है। यहां विमान उतारना रोंगटे खड़े कर देने वाला अनुभव होता है।  

हांगकांग का काई टाक एयरपोर्ट भी बेहद खतरनाक एयरपोर्ट में से एक था। यहां साल 1925 से 1998 तक विमान उतरते और उड़ते रहे हैं, लेकिन अब इस एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। यह एयरपोर्ट इसलिए खतरनाक था, क्योंकि इसके दोनों तरफ ऊंची-ऊंची इमारतें थीं, जबकि आमतौर पर एयरपोर्ट के आसपास ऊंची इमारतें बनाने की मनाही होती है। इसके अलावा इस एयरपोर्ट का रनवे भी काफी छोटा था। 
 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
ajab gajab, worlds most dangerous airports where pilots shudder when landing plane
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/35Q3rT9

Comments

Popular posts from this blog

Current Affairs- Dainik bhaskar 07-08-2021 Current Affairs

Dainik bhaskar 07-08-2021 Current Affairs . Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News . . . . . 07082021.jpg . . . from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3fFJDGz

Ajab Gajab News-अजब-गजब: इस देश में है दुनिया का सबसे बड़ा चॉकलेट म्यूजियम, जहां खुद चॉकलेट बनाकर देख सकते हैं विजिटर्स

डिजिटल डेस्क। आपने कई तरह के म्यूजियम के बारे में सुना और देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी चॉकलेट म्यूजियम के बारे में सुना है। जी हां, चॉकलेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है कि चॉकलेट का भी म्यूजियम खुल गया है। इस अनोखे म्यूजियम की शुरुआत 13 सितंबर को स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख शहर में हुई है।  65,000 वर्ग फीट के क्षेत्रफल में फैले इस म्यूजियम का नाम लिंट होम ऑफ चॉकलेट है। इस अनोखे म्यूजियम के अंदर जाते ही हर चीज चॉकलेट से बनी नजर आएगी। इतना ही नहीं, इस म्यूजियम में 30 फीट की ऊंचाई वाला फाउंटेन भी है, जिसे आकर्षण का प्रमुख केंद्र माना जा रहा है। यह म्यूजियम अपने आप में अनूठा है। इसमें दुनिया की सबसे बड़ी लिंट चॉकलेट शॉप भी है, जिसका उद्घाटन दुनिया के महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने किया है। दुनियाभर में ज्यूरिख शहर को चॉकलेट की राजधानी कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस शहर में उत्पादित होने वाला चॉकलेट सबसे बेहतर क्वालिटी और टेस्ट वाली होती है। स्विस चॉकलेट मेकिंग का इतिहास जानने के लिए यह म्यूजियम एकदम परफेक्ट जगह है। इस अनोखे म्यूजियम में आने वाले विजिटर्स अपने साथ कुछ गिफ्ट भी घर ले...

Ajab Gajab News-अजब-गजब: यह है दुनिया का सबसे जहरीला मशरूम, जिसे खाना तो दूर, छूने मात्र से हो जाएंगे बीमार

डिजिटल डेस्क। मशरूम प्रोटीन और फाइबर का सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुणों की वजह से इसे सुपरफूड की श्रेणी में रखा गया है। यह एक प्रकार का कवक (फंगस) है, जो बरसात के दिनों में सड़े-गले कार्बनिक पदार्थ पर अपने से ही उग जाता है। हालांकि, यह भी सच है कि सभी तरह के मशरूम खाए नहीं जाते हैं, कुछ मशरूम जहरीले भी होते हैं। शोधकर्ताओं ने एक ऐसे खतरनाक और जहरीले मशरूम की प्रजाति का पता लगाया है, जिसे खाना तो दूर की बात केवल छूने मात्र से ही बीमार हो सकते हैं। लाल रंग का यह जहरीला कवक ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। हालांकि, इससे पहले जानकारों का मानना था कि यह कवक जापान और कोरिया जैसे एशियाई देशों में ही होता है। लेकिन यह कवक ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में भी मिलता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस जहरीले कवक की वजह से जापान और दक्षिण कोरिया में कई लोगों की मौत हुई है। लोगों ने इसे पारंपरिक चिकित्सा में इस्तेमाल किया जाने वाला खाद्य कवक समझकर चाय में मिलाकर पी लिया था, जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह कवक इतना जहरीला होता है कि इसे खाने से ऑर्गन फे...