Skip to main content

Ajab Gajab News-अजब-गजब : ‘शिंकुला से फुटाला’ तक 3313 किमी का सफर 11 दिन में किया पूरा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। रफ्तार और रोमांच के शौकीन शहर के रामेश्वरी निवासी बाइक राइडर आकाश साल्वे ने शिंकुला से फुटाला का  सफर अनुशासन के साथ पूरा किया। आकाश ने 14 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक दिल्ली से नागपुर तक 3313 किमी का सफर 11 दिन में बाइक से  पूरा किया। आकाश मेयो अस्पताल में रजिस्टर्ड मेल नर्स है। साथ ही वे आॅरेंज सिटी राइडर्स क्लब के प्रेसिडेंट भी हैं। उन्हें बाइक पर भ्रमण करने का जुनून है। आकाश पिछले वर्ष इस सफर को तय करने निकले थे, लेकिन झांसी के पास दुर्घटना में उनका बायां पैर फ्रेक्चर हो गया था। उन्हें अपनी राइड अधूरी छोड़नी पड़ी थी। इसके बाद कोरोना के प्रकोप के बीच अक्टूबर में बाइक राइड शुरू की। आकाश ने बताया कि, हर राज्य की सीमा पर उनका कोरोना टेस्ट हुआ। निगेटिव रिपोर्ट के बाद ही बाइक राइड करने की अनुमति दी गई। 

सात माह काम के बाद ब्रेक चाहिए था
आकाश ने बताया कि, कोरोना के कारण पिछले सात महीने से ड्यूटी कर रहे थे। इस समय राइड करना संभव नहीं था। मैं हर संडे बाइक लेकर यूं ही निकल जाता हूं।  14 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे से सफर की शुरुआत की। राइड के पहले कोरोना आरटीपीसीआर टेस्ट कराया। टेस्ट निगेटिव आने के बाद राइड शुरू की। मैंने अटल टनल (मनाली), शिंकुला माउंटेन पास (16580 फीट), लिंगशेड विलेज, शिगे ला माउंटेन पास (16500 फीट), सिरली ला माउंटेन पास (15800 फीट) और न्यू जंस्कर वैली का रास्ता तय किया। इस राइड के दौरान 300 किमी दुर्गम रास्तों से होकर भी गुजरना पड़ा। सफर सुबह 8 बजे से शुरू करता था और शाम 6 बजे खत्म कर देता था। कारण वहां ठंड होने के कारण सड़क पर बर्फ जम जाती थी। बाइक स्लिप होने का डर था। ये सफर मैं अकेला ही तय रहा था। अाधे सफर के बाद मुझे जयपुर के एक बाइक राइडर ने ज्वाइन किया। 

बाइक राइडिंग मेरा पैशन
आकाश ने बताया कि, बाइक राइडिंग मेरा पैशन है। लेह-लद्दाख तक का सफर बाइक पर तय करना मेरे लिए किसी सपने के पूरे होने जैसा है और मैं इसे लेकर रोमांचित हूं। आकाश ने बताया कि, उन्होंने यह सफर दिल्ली से तय किया। बाइक को दिल्ली कुरियर किया। फिर दिल्ली-चंडीगढ़-मनाली-दार्चा-शिंकुला-पुरने-पदुम-लिंगशेड-फोटोकसर-खलस्ते-लेह-पांग-सर्चू-मनाली-चंडीगढ़-दिल्ली-झांसी-सागर-सिवनी के बाद नागपुर सहित 9 राज्यों का सफर तय किया। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Wonderful: completed 3313 km journey from Shinkula to Phutala in 11 days
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3m7COPn

Comments

Popular posts from this blog

Current Affairs- Dainik bhaskar 07-08-2021 Current Affairs

Dainik bhaskar 07-08-2021 Current Affairs . Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News . . . . . 07082021.jpg . . . from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3fFJDGz

Ajab Gajab News-अजब-गजब: इस देश में है दुनिया का सबसे बड़ा चॉकलेट म्यूजियम, जहां खुद चॉकलेट बनाकर देख सकते हैं विजिटर्स

डिजिटल डेस्क। आपने कई तरह के म्यूजियम के बारे में सुना और देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी चॉकलेट म्यूजियम के बारे में सुना है। जी हां, चॉकलेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है कि चॉकलेट का भी म्यूजियम खुल गया है। इस अनोखे म्यूजियम की शुरुआत 13 सितंबर को स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख शहर में हुई है।  65,000 वर्ग फीट के क्षेत्रफल में फैले इस म्यूजियम का नाम लिंट होम ऑफ चॉकलेट है। इस अनोखे म्यूजियम के अंदर जाते ही हर चीज चॉकलेट से बनी नजर आएगी। इतना ही नहीं, इस म्यूजियम में 30 फीट की ऊंचाई वाला फाउंटेन भी है, जिसे आकर्षण का प्रमुख केंद्र माना जा रहा है। यह म्यूजियम अपने आप में अनूठा है। इसमें दुनिया की सबसे बड़ी लिंट चॉकलेट शॉप भी है, जिसका उद्घाटन दुनिया के महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने किया है। दुनियाभर में ज्यूरिख शहर को चॉकलेट की राजधानी कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस शहर में उत्पादित होने वाला चॉकलेट सबसे बेहतर क्वालिटी और टेस्ट वाली होती है। स्विस चॉकलेट मेकिंग का इतिहास जानने के लिए यह म्यूजियम एकदम परफेक्ट जगह है। इस अनोखे म्यूजियम में आने वाले विजिटर्स अपने साथ कुछ गिफ्ट भी घर ले...

Ajab Gajab News-अजब-गजब: यह है दुनिया का सबसे जहरीला मशरूम, जिसे खाना तो दूर, छूने मात्र से हो जाएंगे बीमार

डिजिटल डेस्क। मशरूम प्रोटीन और फाइबर का सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुणों की वजह से इसे सुपरफूड की श्रेणी में रखा गया है। यह एक प्रकार का कवक (फंगस) है, जो बरसात के दिनों में सड़े-गले कार्बनिक पदार्थ पर अपने से ही उग जाता है। हालांकि, यह भी सच है कि सभी तरह के मशरूम खाए नहीं जाते हैं, कुछ मशरूम जहरीले भी होते हैं। शोधकर्ताओं ने एक ऐसे खतरनाक और जहरीले मशरूम की प्रजाति का पता लगाया है, जिसे खाना तो दूर की बात केवल छूने मात्र से ही बीमार हो सकते हैं। लाल रंग का यह जहरीला कवक ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। हालांकि, इससे पहले जानकारों का मानना था कि यह कवक जापान और कोरिया जैसे एशियाई देशों में ही होता है। लेकिन यह कवक ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में भी मिलता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस जहरीले कवक की वजह से जापान और दक्षिण कोरिया में कई लोगों की मौत हुई है। लोगों ने इसे पारंपरिक चिकित्सा में इस्तेमाल किया जाने वाला खाद्य कवक समझकर चाय में मिलाकर पी लिया था, जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह कवक इतना जहरीला होता है कि इसे खाने से ऑर्गन फे...