Skip to main content

Ajab Gajab News-अजब-गजब: भारत की इस महंगी सब्जी की विदेशों में है अच्छी डिमांड, जिसकी कीमत है 30 हजार रुपये किलो

डिजिटल डेस्क। आमतौर पर जहां 100-200 रुपये किलो मिलने वाली सब्जी महंगी लगने लगती है, वहीं जरा सोचिए कि अगर कोई सब्जी हजारों रुपये किलो मिले तो आप क्या करेंगे? जी हां, भारत में ही एक ऐसी सब्जी है, जिसकी कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। आज हम आपको एक ऐसी महंगी सब्जी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे खरीदने के बारे में आम आदमी सपने में भी नहीं सोच सकता है।

दरअसल, इस सब्जी का नाम है गुच्छी, जो हिमालय पर मिलने वाली जंगली मशरूम की प्रजाति है। बाजार में इसकी कीमत 25 से 30 हजार रुपये किलो है। गुच्छी भारत में मिलने वाली दुर्लभ सब्जी है, जिसकी विदेशों में अच्छी डिमांड है। इस सब्जी के दाम को देखकर लोग मजाक के तौर पर कहते हैं कि अगर गुच्छी की सब्जी खानी है, तो बैंक से लोन लेना पड़ेगा।

गुच्छी में पाए जाने वाले औषधीय गुण दिल की बीमारियों को दूर करते हैं। इसके अलावा ये सब्जी शरीर को कई अन्य प्रकार का पोषण देती है। गुच्छी एक तरह से मल्टी-विटामिन की प्राकृतिक गोली है। यह सब्जी फरवरी से लेकर अप्रैल के बीच मिलती है, जिसे बड़ी-बड़ी कंपनियां और होटल इसे हाथों-हाथ खरीद लेते हैं।

अमेरिका, फ्रांस, यूरोप, स्विट्जरलैंड और इटली में गुच्छी की सब्जी खाना लोग काफी पसंद करते हैं। हालांकि, इस जंगली सब्जी को इकट्ठा करने के लिए जान जोखिम में डालकर पहाड़ पर बहुत ऊपर जाना पड़ता है। इस सब्जी को बारिश के दौरान जमा कर सुखाया जाता है, जिसके बाद इसे उपयोग में लाया जाता है।

पाकिस्तान के हिंदुकुश पहाड़ों पर भी गुच्छी की सब्जी उग जाती है। पाकिस्तान के लोग भी इसे सुखाकर विदेशों में बेचते हैं। इस सब्जी को लेकर कई कहानियां भी सुनाई जाती है। कहा जाता है कि जब पहाड़ों पर तूफान आता है और उसी समय बिजली गिरती है तो गुच्छी की फसल पैदा होती है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
This expensive vegetable of India is in good demand in abroad, which costs 30 thousand rupees kg
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2VgPXto

Comments

Popular posts from this blog

Current Affairs- Dainik bhaskar 07-08-2021 Current Affairs

Dainik bhaskar 07-08-2021 Current Affairs . Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News . . . . . 07082021.jpg . . . from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3fFJDGz

Ajab Gajab News-अजब-गजब: इस देश में है दुनिया का सबसे बड़ा चॉकलेट म्यूजियम, जहां खुद चॉकलेट बनाकर देख सकते हैं विजिटर्स

डिजिटल डेस्क। आपने कई तरह के म्यूजियम के बारे में सुना और देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी चॉकलेट म्यूजियम के बारे में सुना है। जी हां, चॉकलेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है कि चॉकलेट का भी म्यूजियम खुल गया है। इस अनोखे म्यूजियम की शुरुआत 13 सितंबर को स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख शहर में हुई है।  65,000 वर्ग फीट के क्षेत्रफल में फैले इस म्यूजियम का नाम लिंट होम ऑफ चॉकलेट है। इस अनोखे म्यूजियम के अंदर जाते ही हर चीज चॉकलेट से बनी नजर आएगी। इतना ही नहीं, इस म्यूजियम में 30 फीट की ऊंचाई वाला फाउंटेन भी है, जिसे आकर्षण का प्रमुख केंद्र माना जा रहा है। यह म्यूजियम अपने आप में अनूठा है। इसमें दुनिया की सबसे बड़ी लिंट चॉकलेट शॉप भी है, जिसका उद्घाटन दुनिया के महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने किया है। दुनियाभर में ज्यूरिख शहर को चॉकलेट की राजधानी कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस शहर में उत्पादित होने वाला चॉकलेट सबसे बेहतर क्वालिटी और टेस्ट वाली होती है। स्विस चॉकलेट मेकिंग का इतिहास जानने के लिए यह म्यूजियम एकदम परफेक्ट जगह है। इस अनोखे म्यूजियम में आने वाले विजिटर्स अपने साथ कुछ गिफ्ट भी घर ले...

Ajab Gajab News-अजब-गजब: यह है दुनिया का सबसे जहरीला मशरूम, जिसे खाना तो दूर, छूने मात्र से हो जाएंगे बीमार

डिजिटल डेस्क। मशरूम प्रोटीन और फाइबर का सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुणों की वजह से इसे सुपरफूड की श्रेणी में रखा गया है। यह एक प्रकार का कवक (फंगस) है, जो बरसात के दिनों में सड़े-गले कार्बनिक पदार्थ पर अपने से ही उग जाता है। हालांकि, यह भी सच है कि सभी तरह के मशरूम खाए नहीं जाते हैं, कुछ मशरूम जहरीले भी होते हैं। शोधकर्ताओं ने एक ऐसे खतरनाक और जहरीले मशरूम की प्रजाति का पता लगाया है, जिसे खाना तो दूर की बात केवल छूने मात्र से ही बीमार हो सकते हैं। लाल रंग का यह जहरीला कवक ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। हालांकि, इससे पहले जानकारों का मानना था कि यह कवक जापान और कोरिया जैसे एशियाई देशों में ही होता है। लेकिन यह कवक ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में भी मिलता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस जहरीले कवक की वजह से जापान और दक्षिण कोरिया में कई लोगों की मौत हुई है। लोगों ने इसे पारंपरिक चिकित्सा में इस्तेमाल किया जाने वाला खाद्य कवक समझकर चाय में मिलाकर पी लिया था, जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह कवक इतना जहरीला होता है कि इसे खाने से ऑर्गन फे...