Skip to main content

Ajab Gajab News-अजब-गजब: यूरोप के इस देश में इंटरनेट मुफ्त होने के बाद भी नहीं है साइबर क्राइम, जानें क्या है वजह

डिजिटल डेस्क। यूरोप में एक ऐसा देश है, जहां तेज इंटरनेट मिलता है। इसके बावजूद इस देश में साइबर क्राइम नहीं होता है। दरअसल, यूरोप के इस देश का नाम एस्टोनिया है, जहां इंटरनेट मुफ्त में मिलता है और यहां हर सुविधा ऑनलाइन है। टैक्स रिटर्न भरने से लेकर कार पार्किंग की पेमेंट और डॉग बोर्डिंग का शुल्क यहां के नागरिक ऑनलाइन भुगतान करते हैं। मुफ्त इंटरनेट के लिए यह देश दुनियाभर में मशहूर है। हालांकि, इंटरनेट के अलावा भी और कई बाते हैं, जो इस देश को खास बनाती हैं। 

एस्टोनिया एक छोटा देश है और यहां की मुद्रा यूरो है। रूस से अलग होने के बाद इस देश में काफी तेजी से आर्थिक सुधार हुए। आज इस देश को यूरोपियन यूनियन के उन देशों में गिना जाता है, जहां आर्थिक विकास की दर सबसे ज्यादा है। साल 2000 में ही यहां सभी स्कूल-कॉलेजों में इंटरनेट फ्री हो चुका था। इस देश के सरकार का लक्ष्य है कि साल के अंत तक हर नागरिक फ्री नेट का इस्तेमाल सीख सके।

एस्टोनिया में इंटरनेट के साथ-साथ पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी मुफ्त है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मुफ्त करने के लिए पहले यहां जनमत संग्रह हुआ और भारी संख्या में समर्थन मिलने पर बस और ट्राम फ्री हो गए। एस्टोनिया में इंटरनेट भले ही मुफ्त हो, लेकिन साइबर क्राइम बिल्कुल ना के बराबर है। एस्टोनियन सरकार समय-समय पर इंटरनेट के सही इस्तेमाल के लिए कैंपेन चलाती रहती है। यहां घरेलू और फॉरेन गैंबलिंग साइट को स्पेशल लाइसेंस की जरूरत होती है। बिना लाइसेंस वाले वेबसाइट बैन कर दिए जाते हैं। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Ajab Gajab, There is no cyber crime in this country of Europe even after internet is free
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3n7NL4e

Comments

Popular posts from this blog

Current Affairs- Dainik bhaskar 07-08-2021 Current Affairs

Dainik bhaskar 07-08-2021 Current Affairs . Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News . . . . . 07082021.jpg . . . from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3fFJDGz

Ajab Gajab News-अजब-गजब: इस देश में है दुनिया का सबसे बड़ा चॉकलेट म्यूजियम, जहां खुद चॉकलेट बनाकर देख सकते हैं विजिटर्स

डिजिटल डेस्क। आपने कई तरह के म्यूजियम के बारे में सुना और देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी चॉकलेट म्यूजियम के बारे में सुना है। जी हां, चॉकलेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है कि चॉकलेट का भी म्यूजियम खुल गया है। इस अनोखे म्यूजियम की शुरुआत 13 सितंबर को स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख शहर में हुई है।  65,000 वर्ग फीट के क्षेत्रफल में फैले इस म्यूजियम का नाम लिंट होम ऑफ चॉकलेट है। इस अनोखे म्यूजियम के अंदर जाते ही हर चीज चॉकलेट से बनी नजर आएगी। इतना ही नहीं, इस म्यूजियम में 30 फीट की ऊंचाई वाला फाउंटेन भी है, जिसे आकर्षण का प्रमुख केंद्र माना जा रहा है। यह म्यूजियम अपने आप में अनूठा है। इसमें दुनिया की सबसे बड़ी लिंट चॉकलेट शॉप भी है, जिसका उद्घाटन दुनिया के महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने किया है। दुनियाभर में ज्यूरिख शहर को चॉकलेट की राजधानी कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस शहर में उत्पादित होने वाला चॉकलेट सबसे बेहतर क्वालिटी और टेस्ट वाली होती है। स्विस चॉकलेट मेकिंग का इतिहास जानने के लिए यह म्यूजियम एकदम परफेक्ट जगह है। इस अनोखे म्यूजियम में आने वाले विजिटर्स अपने साथ कुछ गिफ्ट भी घर ले...

Ajab Gajab News-अजब-गजब: यह है दुनिया का सबसे जहरीला मशरूम, जिसे खाना तो दूर, छूने मात्र से हो जाएंगे बीमार

डिजिटल डेस्क। मशरूम प्रोटीन और फाइबर का सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुणों की वजह से इसे सुपरफूड की श्रेणी में रखा गया है। यह एक प्रकार का कवक (फंगस) है, जो बरसात के दिनों में सड़े-गले कार्बनिक पदार्थ पर अपने से ही उग जाता है। हालांकि, यह भी सच है कि सभी तरह के मशरूम खाए नहीं जाते हैं, कुछ मशरूम जहरीले भी होते हैं। शोधकर्ताओं ने एक ऐसे खतरनाक और जहरीले मशरूम की प्रजाति का पता लगाया है, जिसे खाना तो दूर की बात केवल छूने मात्र से ही बीमार हो सकते हैं। लाल रंग का यह जहरीला कवक ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। हालांकि, इससे पहले जानकारों का मानना था कि यह कवक जापान और कोरिया जैसे एशियाई देशों में ही होता है। लेकिन यह कवक ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में भी मिलता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस जहरीले कवक की वजह से जापान और दक्षिण कोरिया में कई लोगों की मौत हुई है। लोगों ने इसे पारंपरिक चिकित्सा में इस्तेमाल किया जाने वाला खाद्य कवक समझकर चाय में मिलाकर पी लिया था, जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह कवक इतना जहरीला होता है कि इसे खाने से ऑर्गन फे...