डिजिटल डेस्क। आज के समय में हर क्षेत्र में तकनीक काफी उन्नत हो गई है। खासकर कृषि के क्षेत्र में तो तरह-तरह की तकनीकें अपनाई जा रही हैं, ताकि खेती को आसान भी बनाया जा सके और ज्यादा से ज्यादा अनाज की पैदावार हो। वैसे अगर आप सोच रहे होंगे कि खेती तो जमीन पर ही संभव है, तो शायद आपको पता नहीं है कि एक देश ऐसा है, जहां दीवारों पर भी खेती की जाती है। यहां धान और गेहूं के साथ-साथ सब्जियां भी दीवारों पर ही उगाई जाती हैं। यह तकनीक अब धीरे-धीरे दुनियाभर में लोकप्रिय हो रही है। इस तकनीक को वर्टिकल फार्मिंग यानी 'दीवार पर खेती करना' कहा जाता है।
[gallery]
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/33Xmnx3
.
Comments
Post a Comment