Skip to main content

Ajab Gajab News-अजब-गजब: यह है दुनिया का सबसे जहरीला पौधा, जिसे छूने मात्र से जा सकती है जान

डिजिटल डेस्क। दुनिया में पेड़-पौधों की कई तरह की प्रजातियां पाई जाती हैं। ये बात सभी जानते हैं कि, हमारे पर्यावरण के लिए पेड़-पौधे कितने महत्वपूर्ण हैं। इतना ही नहीं लोग अपने घरों के आस-पास हरियाली लाने के लिए भी पेड़-पौधे लगाते हैं। यूं तो पेड़ पौधे कुदरत के साथ-साथ हमें भी कई तरह से फायदे पहुंचाते हैं। लेकिन कुछ पेड़-पौधे हमारे लिए काफी खतरनाक होते हैं। इन्हीं में से एक है जाइंट होगवीड, जो किलर ट्री के नाम से भी जाना जाता है। 

गाजर की प्रजाति वाले इस पौधे का वैज्ञानिक नाम हेरकिलम मेंटागेजिएनम है। ये पौधा इतना जहरीला है कि इसे छूने भर से हाथों पर फफोले पड़ जाएंगे। वैसे तो यह पौधा देखने में इतना सुंदर लगता है कि अधिकांश लोगों का मन इसे छूने के लिए ललचा जाता है। इसे छूने के बाद ही 48 घंटे के अंदर इसके दुष्प्रभाव शरीर पर दिखने लगते हैं। वैज्ञानिको का मानना है कि यह पौधा सांप से भी ज्यादा जहरीला होता है। अगर आपने कभी इस पेड़ को स्पर्श कर दिया तो कुछ ही घंटों में आपको महसूस होगा की आपकी पूरी त्वचा जलने लगी है। बता दें कि इस किलर ट्री की लंबाई अधिकतम 14 फीट तक होती है। ये पौधा ज्यादातर न्यूयार्क, पेंनसेल्वेनिया, ओहियो, मेरीलैण्ड, वाशिंगटन, मिशिगन और हेम्पशायर में पाया जाता है।

इस पौधे को लेकर डॉक्टर्स का कहना है कि यदि कोई इस पौधे को स्पर्श कर ले तो, उसकी आंखों की रोशनी जाने का खतरा भी बढ़ जाता है। अभी तक इस पौधे से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए कोई सटीक दवा भी नहीं बन पाई है। जाइंट होगवीड के जहीरीले होने का कारण है इसके अंदर पाए जाना वाला सेंसआइजिंग फूरानोकौमारिंस नामक रसायन, जो इसे खतरनाक बनाती है। लेकिन इस पौधे की सबसे बड़ी खासियत है कि ये वातावरण में ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड को बैलेंस करने में अपनी अहम भूमिका निभाता हैं।
 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
ajab gajab: giant hogweed is the most poisonous plant in world, some interesting facts about it
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3lENIfs

Comments

Popular posts from this blog

Current Affairs- Dainik bhaskar 07-08-2021 Current Affairs

Dainik bhaskar 07-08-2021 Current Affairs . Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News . . . . . 07082021.jpg . . . from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3fFJDGz

Ajab Gajab News-अजब-गजब: इस देश में है दुनिया का सबसे बड़ा चॉकलेट म्यूजियम, जहां खुद चॉकलेट बनाकर देख सकते हैं विजिटर्स

डिजिटल डेस्क। आपने कई तरह के म्यूजियम के बारे में सुना और देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी चॉकलेट म्यूजियम के बारे में सुना है। जी हां, चॉकलेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है कि चॉकलेट का भी म्यूजियम खुल गया है। इस अनोखे म्यूजियम की शुरुआत 13 सितंबर को स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख शहर में हुई है।  65,000 वर्ग फीट के क्षेत्रफल में फैले इस म्यूजियम का नाम लिंट होम ऑफ चॉकलेट है। इस अनोखे म्यूजियम के अंदर जाते ही हर चीज चॉकलेट से बनी नजर आएगी। इतना ही नहीं, इस म्यूजियम में 30 फीट की ऊंचाई वाला फाउंटेन भी है, जिसे आकर्षण का प्रमुख केंद्र माना जा रहा है। यह म्यूजियम अपने आप में अनूठा है। इसमें दुनिया की सबसे बड़ी लिंट चॉकलेट शॉप भी है, जिसका उद्घाटन दुनिया के महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने किया है। दुनियाभर में ज्यूरिख शहर को चॉकलेट की राजधानी कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस शहर में उत्पादित होने वाला चॉकलेट सबसे बेहतर क्वालिटी और टेस्ट वाली होती है। स्विस चॉकलेट मेकिंग का इतिहास जानने के लिए यह म्यूजियम एकदम परफेक्ट जगह है। इस अनोखे म्यूजियम में आने वाले विजिटर्स अपने साथ कुछ गिफ्ट भी घर ले...

Ajab Gajab News-अजब-गजब: यह है दुनिया का सबसे जहरीला मशरूम, जिसे खाना तो दूर, छूने मात्र से हो जाएंगे बीमार

डिजिटल डेस्क। मशरूम प्रोटीन और फाइबर का सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुणों की वजह से इसे सुपरफूड की श्रेणी में रखा गया है। यह एक प्रकार का कवक (फंगस) है, जो बरसात के दिनों में सड़े-गले कार्बनिक पदार्थ पर अपने से ही उग जाता है। हालांकि, यह भी सच है कि सभी तरह के मशरूम खाए नहीं जाते हैं, कुछ मशरूम जहरीले भी होते हैं। शोधकर्ताओं ने एक ऐसे खतरनाक और जहरीले मशरूम की प्रजाति का पता लगाया है, जिसे खाना तो दूर की बात केवल छूने मात्र से ही बीमार हो सकते हैं। लाल रंग का यह जहरीला कवक ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। हालांकि, इससे पहले जानकारों का मानना था कि यह कवक जापान और कोरिया जैसे एशियाई देशों में ही होता है। लेकिन यह कवक ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में भी मिलता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस जहरीले कवक की वजह से जापान और दक्षिण कोरिया में कई लोगों की मौत हुई है। लोगों ने इसे पारंपरिक चिकित्सा में इस्तेमाल किया जाने वाला खाद्य कवक समझकर चाय में मिलाकर पी लिया था, जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह कवक इतना जहरीला होता है कि इसे खाने से ऑर्गन फे...