Skip to main content

Ajab Gajab News-Shocking: इस देश के लोग पीते हैं कॉकरोच से बना शरबत

डिजिटल डेस्क। दुनियाभर में हर देश का खान-पान अलग-अलग तरह का होता है। कई देश ऐसे हैं जहां जानवर, कीड़े आदि कई चीजदें खाई जाती हैं। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी देश में कॉकरोच से बना शरबत पिया जाता हो। जी हां यह सच है चीन सहित कई एशियाई देशों में कॉकरोच शरबत पिया जाता है और तल कर भी खाया जाता है।  कॉकरोच चीन के लोगों के लिए यह कमाई का जरिया है। कॉकरोच संभावित औषधीय गुणों के चलते चीनी उद्योग के लिए व्यवसायिक अवसर की तरह है। अब चीन में कॉकरोच को बड़े पैमाने पर पैदा किया जाने लगा है।

चीन के शीचांग शहर में एक दवा कंपनी हर साल 600 करोड़ कॉकरोच का पालन करती है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार एक बिल्डिंग में इनको पाला जा रहा है। इस बिल्डिंग का क्षेत्रफल लगभग दो खेल के मैदानों के बराबर है। वहां अलमारियों की पतली कतारों में इसे पाला जाता है। इनके लिए खाने और पानी का इंतजाम होता हैं। अंदर घुप्प अंधेरा होता है और वातावरण में गर्मी और सीलन बनाकर रखी जाती है। फार्म के अंदर कीड़ों को घूमने और प्रजनन करने की आजादी होती है। उन्हें सूरज की रोशनी से दूर रखा जाता है और वो बिल्डिंग के बाहर नहीं जा सकते हैं। 

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम से कॉकरोच पालन पर नजर रखी जाती है। इसके जरिए बिल्डिंग के अंदर तापमान, खाने की उपलब्धता और नमी पर नियंत्रण रखा जाता है। लक्ष्य कम समय में ज्यादा से ज्यादा कॉकरोच पैदा करने का होता है। जब कॉकरोच व्यस्क होते हैं, इन्हें कुचल दिया जाता है और इसका शरबत की तरह चीन के परंपरागत दवाई के रूप में पिया जाता है। इसका इस्तेमाल दस्त, उल्टी, पेट के अल्सर, सांस की परेशानी और अन्य बीमारियों के इलाज में किया जाता है।

शानडॉन्ग एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और इंसेक्ट एसोसिएशन ऑफ शानडॉन्ग प्रोविंस के निदेशक लियू यूशेंग ने द टेलीग्राफ अखबार से कहा कि कॉकरोच वास्तव में एक चमत्कारी दवा हैं। वो आगे कहते हैं कि वे कई बीमारियों का इलाज कर सकते हैं और अन्य दवाओं की तुलना में वे बहुत तेजी से काम करते हैं। प्रोफेसर लियू के मुताबिक, बुजुर्ग आबादी चीन की समस्या है। वो कहते हैं कि हमलोग नई दवाई खोजने की कोशिश कर रहे हैं और ये पश्चिमी देशों की दवाई से सस्ती होगा।

दवाई के लिए कॉकरोच का पालन सरकारी योजनाओं का हिस्सा है और इसकी दवाई का अस्पतालों में इस्तेमाल किया जा रहा है। लेकिन कई ऐसे भी हैं जो इस पर चिंता जाहिर करते हैं। बीजिंग के चाइनीज एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंस के एस शोधकर्ता ने अपना नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर साउथ चाइन मॉर्निंग पोस्ट से कहा कि कॉकरोच का शरबत रोगों के लिए रामबाण इलाज नहीं है। यह सभी बीमारियों पर जादुई असर नहीं करता है। 

एक बंद जगह में इस तरह के कीड़े को पालन और पैदावार बढ़ाना खतरनाक साबित भी हो सकता है। चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंस के प्रोफेसर झू केयोडॉन्ग कहते हैं कि अगर यह इंसान की गलती या फिर भूकंप के कारण अरबों कॉकरोच बाहर आ जाएं, तो यह विनाशकारी भी साबित हो सकता है। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
china people drink cockroach potion reason is interesting behind this, cockroach soup, cocktail cockroach
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3kxe8PR

Comments

Popular posts from this blog

Current Affairs- Dainik bhaskar 07-08-2021 Current Affairs

Dainik bhaskar 07-08-2021 Current Affairs . Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News . . . . . 07082021.jpg . . . from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3fFJDGz

Ajab Gajab News-अजब-गजब: इस देश में है दुनिया का सबसे बड़ा चॉकलेट म्यूजियम, जहां खुद चॉकलेट बनाकर देख सकते हैं विजिटर्स

डिजिटल डेस्क। आपने कई तरह के म्यूजियम के बारे में सुना और देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी चॉकलेट म्यूजियम के बारे में सुना है। जी हां, चॉकलेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है कि चॉकलेट का भी म्यूजियम खुल गया है। इस अनोखे म्यूजियम की शुरुआत 13 सितंबर को स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख शहर में हुई है।  65,000 वर्ग फीट के क्षेत्रफल में फैले इस म्यूजियम का नाम लिंट होम ऑफ चॉकलेट है। इस अनोखे म्यूजियम के अंदर जाते ही हर चीज चॉकलेट से बनी नजर आएगी। इतना ही नहीं, इस म्यूजियम में 30 फीट की ऊंचाई वाला फाउंटेन भी है, जिसे आकर्षण का प्रमुख केंद्र माना जा रहा है। यह म्यूजियम अपने आप में अनूठा है। इसमें दुनिया की सबसे बड़ी लिंट चॉकलेट शॉप भी है, जिसका उद्घाटन दुनिया के महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने किया है। दुनियाभर में ज्यूरिख शहर को चॉकलेट की राजधानी कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस शहर में उत्पादित होने वाला चॉकलेट सबसे बेहतर क्वालिटी और टेस्ट वाली होती है। स्विस चॉकलेट मेकिंग का इतिहास जानने के लिए यह म्यूजियम एकदम परफेक्ट जगह है। इस अनोखे म्यूजियम में आने वाले विजिटर्स अपने साथ कुछ गिफ्ट भी घर ले...

Ajab Gajab News-अजब-गजब: यह है दुनिया का सबसे जहरीला मशरूम, जिसे खाना तो दूर, छूने मात्र से हो जाएंगे बीमार

डिजिटल डेस्क। मशरूम प्रोटीन और फाइबर का सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुणों की वजह से इसे सुपरफूड की श्रेणी में रखा गया है। यह एक प्रकार का कवक (फंगस) है, जो बरसात के दिनों में सड़े-गले कार्बनिक पदार्थ पर अपने से ही उग जाता है। हालांकि, यह भी सच है कि सभी तरह के मशरूम खाए नहीं जाते हैं, कुछ मशरूम जहरीले भी होते हैं। शोधकर्ताओं ने एक ऐसे खतरनाक और जहरीले मशरूम की प्रजाति का पता लगाया है, जिसे खाना तो दूर की बात केवल छूने मात्र से ही बीमार हो सकते हैं। लाल रंग का यह जहरीला कवक ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। हालांकि, इससे पहले जानकारों का मानना था कि यह कवक जापान और कोरिया जैसे एशियाई देशों में ही होता है। लेकिन यह कवक ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में भी मिलता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस जहरीले कवक की वजह से जापान और दक्षिण कोरिया में कई लोगों की मौत हुई है। लोगों ने इसे पारंपरिक चिकित्सा में इस्तेमाल किया जाने वाला खाद्य कवक समझकर चाय में मिलाकर पी लिया था, जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह कवक इतना जहरीला होता है कि इसे खाने से ऑर्गन फे...