Skip to main content

Ajab Gajab News-Mysterious Island: दुनिया का ऐसा रहस्यमयी आइलैंड, जहां महिलाओं का जाना है वर्जित

डिजिटल डेस्क। दुनिया में ऐसी कई जगह हैं, जो अपने किसी खास वजह से काफी मशहूर हैं। इन जगहों के बारे में सूनने के बाद एक बार घूमने का मन जरूर करता है। जापान का ओकिनोशिमा आइलैंड भी इन जगहों में से एक है। लेकिन इस आइलैंड से जुड़े अजीबोगरीब नियमों के बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। ओकिनोशिमा आइलैंड एक ऐसी जगह है, जहां महिलाओं के जाने पर पूरी तरह से पाबंदी है। वहीं पुरुषों के लिए भी इस आइलैंड पर जाने के लिए कड़े नियमों का पालन करना पड़ता है।

ओकिनोशिमा आइलैंड को यूनेस्को ने विश्व धरोहर घोषित किया है। 700 वर्ग मीटर में फैले इस टापू के बारे में कहा जाता है कि चौथी से नौवीं शताब्दी तक यह कोरियाई प्रायद्वीप और चीन के बीच व्यापार का केंद्र हुआ करता था। धार्मिक रूप से इस आइलैंड को काफी पवित्र माना जाता है। पुराने समय से चली आ रही धार्मिक पाबंदियां आज भी इस आइलैंड पर मान्य हैं, जिनमें महिलाओं के आने पर प्रतिबंध भी शामिल है।

कहते हैं कि इस आइलैंड पर जाने से पहले पुरुषों को निर्वस्त्र होकर नहाना जरूरी होता है। इस आइलैंड को लेकर नियम इतने कड़े हैं कि पूरे साल में सिर्फ 200 पुरुष ही इस टापू पर जा सकते हैं। जो लोग इस आइलैंड पर जाते हैं, उन्हें सख्त हिदायत दी जाती है कि वो वहां से कोई भी चीज अपने साथ न लाएं। यहां तक कि उन्हें यह भी हिदायत दी जाती है कि अपनी यात्रा के बारे में भी किसी से न बताएं। असाही शिंबून अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक वहां से लौटने वाले लोग अपने साथ घास तक भी नहीं ला सकते हैं। दरअसल, इस आइलैंड पर मुनाकाता ताइशा ओकित्सु मंदिर मौजूद है, जहां समुद्र की देवी की पूजा की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि 17वीं शताब्दी में यहां जहाजों की सुरक्षा के लिए पूजा की जाती थी।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
mysterious island of japan where women are strictly not allowed
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2YKlKVE

Comments

Popular posts from this blog

Current Affairs- Dainik bhaskar 07-08-2021 Current Affairs

Dainik bhaskar 07-08-2021 Current Affairs . Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News . . . . . 07082021.jpg . . . from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3fFJDGz

Ajab Gajab News-अजब-गजब: इस देश में है दुनिया का सबसे बड़ा चॉकलेट म्यूजियम, जहां खुद चॉकलेट बनाकर देख सकते हैं विजिटर्स

डिजिटल डेस्क। आपने कई तरह के म्यूजियम के बारे में सुना और देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी चॉकलेट म्यूजियम के बारे में सुना है। जी हां, चॉकलेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है कि चॉकलेट का भी म्यूजियम खुल गया है। इस अनोखे म्यूजियम की शुरुआत 13 सितंबर को स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख शहर में हुई है।  65,000 वर्ग फीट के क्षेत्रफल में फैले इस म्यूजियम का नाम लिंट होम ऑफ चॉकलेट है। इस अनोखे म्यूजियम के अंदर जाते ही हर चीज चॉकलेट से बनी नजर आएगी। इतना ही नहीं, इस म्यूजियम में 30 फीट की ऊंचाई वाला फाउंटेन भी है, जिसे आकर्षण का प्रमुख केंद्र माना जा रहा है। यह म्यूजियम अपने आप में अनूठा है। इसमें दुनिया की सबसे बड़ी लिंट चॉकलेट शॉप भी है, जिसका उद्घाटन दुनिया के महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने किया है। दुनियाभर में ज्यूरिख शहर को चॉकलेट की राजधानी कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस शहर में उत्पादित होने वाला चॉकलेट सबसे बेहतर क्वालिटी और टेस्ट वाली होती है। स्विस चॉकलेट मेकिंग का इतिहास जानने के लिए यह म्यूजियम एकदम परफेक्ट जगह है। इस अनोखे म्यूजियम में आने वाले विजिटर्स अपने साथ कुछ गिफ्ट भी घर ले...

Ajab Gajab News-अजब-गजब: यह है दुनिया का सबसे जहरीला मशरूम, जिसे खाना तो दूर, छूने मात्र से हो जाएंगे बीमार

डिजिटल डेस्क। मशरूम प्रोटीन और फाइबर का सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुणों की वजह से इसे सुपरफूड की श्रेणी में रखा गया है। यह एक प्रकार का कवक (फंगस) है, जो बरसात के दिनों में सड़े-गले कार्बनिक पदार्थ पर अपने से ही उग जाता है। हालांकि, यह भी सच है कि सभी तरह के मशरूम खाए नहीं जाते हैं, कुछ मशरूम जहरीले भी होते हैं। शोधकर्ताओं ने एक ऐसे खतरनाक और जहरीले मशरूम की प्रजाति का पता लगाया है, जिसे खाना तो दूर की बात केवल छूने मात्र से ही बीमार हो सकते हैं। लाल रंग का यह जहरीला कवक ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। हालांकि, इससे पहले जानकारों का मानना था कि यह कवक जापान और कोरिया जैसे एशियाई देशों में ही होता है। लेकिन यह कवक ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में भी मिलता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस जहरीले कवक की वजह से जापान और दक्षिण कोरिया में कई लोगों की मौत हुई है। लोगों ने इसे पारंपरिक चिकित्सा में इस्तेमाल किया जाने वाला खाद्य कवक समझकर चाय में मिलाकर पी लिया था, जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह कवक इतना जहरीला होता है कि इसे खाने से ऑर्गन फे...