Skip to main content

Ajab Gajab News-Coronavirus: इस देश में कोरोना संक्रमित होने पर मिलते हैं 94 हजार रुपए

डिजिटल डेस्क। दुनियाभर के देश कोरोनावायरस महामारी के कारण प्रभावित हैं। इस घातक वायरस से कई देशों की अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ रहा है। ऐसे में हर देश की सरकार कुछ न कुछ रियायते दे रही हैं, ताकि नागरिकों को ज्यादा परेशानी का सामना न करना पड़े। इसी बीच खबर ये आ रही है कि, अमेरिका में कैलिफोर्निया के एक काउंटी ने कोरोना वायरस से संक्रमण की पुष्टि होने पर व्यक्ति को करीब 94 हजार रुपए मदद के तौर पर देने का निर्णय लिया है।

दरअसल, कैलिफोर्निया के अलामेडा काउंटी में संक्रमित मरीज को ये पैसे खाने के खर्च, रेंट और फोन का बिल चुकाने में मदद के लिए दिए जाएंगे। अलामेडा काउंटी के सुपरवाइजर्स बोर्ड ने कहा है कि कोरोना से संक्रमित होने के बाद लोग दो हफ्ते तक क्वारनटीन और आइसोलेट रहना लोग अफोर्ड नहीं कर सकते हैं। ऐसे में उनकी मदद करने के लिए इस तरह का जरूरी कदम उठाया गया है। 

एक खबर के मुताबिक, अलामेडा काउंटी बोर्ड ने सबके सहमति से पायलट प्रोग्राम के तहत कोरोना की पुष्टि होने पर 1250 अमेरिकी डॉलर देने का फैसला लिया है। बोर्ड के मुताबिक, अगर लोग आइसोलेट होने के डर से कोरोना टेस्ट कराने से डरने लग जाएंगे, तो इस घातक वायरस को रोकने की योजना सफल नहीं हो पाएगी। ऐसे में लोगों के मदद के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है।

हालांकि, इस मदद को देने के लिए बोर्ड ने कुछ नियम और शर्तें भी बनाई है। इसके लिए व्यक्ति को संबंधित क्लिनिक में टेस्ट कराना होगा। साथ ही लाभ लेने वाले व्यक्ति को पहले से ना ही पेड सीक लीव और ना ही बेरोगजारी भत्ता मिल रहा हो। इस फैसले को लेकर अलामेडा काउंटी ने उम्मीद जताई है कि लोग संक्रमित होने पर खुद से आइसोलेट होने के लिए प्रेरित होंगे। साथ ही अधिक से अधिक लोग कोरोना की जांच कराएंगे।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Coronavirus california county offer 1250 us dollar stipend for treatment
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3fGobyg

Comments

Popular posts from this blog

Current Affairs- Dainik bhaskar 07-08-2021 Current Affairs

Dainik bhaskar 07-08-2021 Current Affairs . Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News . . . . . 07082021.jpg . . . from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3fFJDGz

Ajab Gajab News-अजब-गजब: इस देश में है दुनिया का सबसे बड़ा चॉकलेट म्यूजियम, जहां खुद चॉकलेट बनाकर देख सकते हैं विजिटर्स

डिजिटल डेस्क। आपने कई तरह के म्यूजियम के बारे में सुना और देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी चॉकलेट म्यूजियम के बारे में सुना है। जी हां, चॉकलेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है कि चॉकलेट का भी म्यूजियम खुल गया है। इस अनोखे म्यूजियम की शुरुआत 13 सितंबर को स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख शहर में हुई है।  65,000 वर्ग फीट के क्षेत्रफल में फैले इस म्यूजियम का नाम लिंट होम ऑफ चॉकलेट है। इस अनोखे म्यूजियम के अंदर जाते ही हर चीज चॉकलेट से बनी नजर आएगी। इतना ही नहीं, इस म्यूजियम में 30 फीट की ऊंचाई वाला फाउंटेन भी है, जिसे आकर्षण का प्रमुख केंद्र माना जा रहा है। यह म्यूजियम अपने आप में अनूठा है। इसमें दुनिया की सबसे बड़ी लिंट चॉकलेट शॉप भी है, जिसका उद्घाटन दुनिया के महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने किया है। दुनियाभर में ज्यूरिख शहर को चॉकलेट की राजधानी कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस शहर में उत्पादित होने वाला चॉकलेट सबसे बेहतर क्वालिटी और टेस्ट वाली होती है। स्विस चॉकलेट मेकिंग का इतिहास जानने के लिए यह म्यूजियम एकदम परफेक्ट जगह है। इस अनोखे म्यूजियम में आने वाले विजिटर्स अपने साथ कुछ गिफ्ट भी घर ले...

Ajab Gajab News-अजब-गजब: यह है दुनिया का सबसे जहरीला मशरूम, जिसे खाना तो दूर, छूने मात्र से हो जाएंगे बीमार

डिजिटल डेस्क। मशरूम प्रोटीन और फाइबर का सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुणों की वजह से इसे सुपरफूड की श्रेणी में रखा गया है। यह एक प्रकार का कवक (फंगस) है, जो बरसात के दिनों में सड़े-गले कार्बनिक पदार्थ पर अपने से ही उग जाता है। हालांकि, यह भी सच है कि सभी तरह के मशरूम खाए नहीं जाते हैं, कुछ मशरूम जहरीले भी होते हैं। शोधकर्ताओं ने एक ऐसे खतरनाक और जहरीले मशरूम की प्रजाति का पता लगाया है, जिसे खाना तो दूर की बात केवल छूने मात्र से ही बीमार हो सकते हैं। लाल रंग का यह जहरीला कवक ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। हालांकि, इससे पहले जानकारों का मानना था कि यह कवक जापान और कोरिया जैसे एशियाई देशों में ही होता है। लेकिन यह कवक ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में भी मिलता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस जहरीले कवक की वजह से जापान और दक्षिण कोरिया में कई लोगों की मौत हुई है। लोगों ने इसे पारंपरिक चिकित्सा में इस्तेमाल किया जाने वाला खाद्य कवक समझकर चाय में मिलाकर पी लिया था, जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह कवक इतना जहरीला होता है कि इसे खाने से ऑर्गन फे...