Skip to main content

Ajab Gajab News-150 साल पहले दुनिया के इस शहर को क्यों कहा जाता था 'सिटी ऑफ गोल्ड', जानें क्या है वजह

डिजिटल डेस्क। आज भले ही न्यूयॉर्क और लंदन दुनिया के सबसे अमीर देशों की सूची में टॉप पर हों, लेकिन एक समय था जब दक्षिण अफ्रीका का एक शहर दुनिया का सबसे अमीर शहर हुआ करता था। इस शहर का नाम है जोहान्सबर्ग। यह दक्षिण अफ्रीका का सबसे बड़ा और सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर है। हीरे और सोने की खानों के लिए प्रसिद्ध जोहान्सबर्ग को पहले 'सिटी ऑफ गोल्ड' यानी सोना उगलने वाला शहर कहा जाता था। इसके पीछे वजह ये थी कि करीब 150 साल पहले यहां की खदानों से दुनिया का 80 फीसदी सोना निकाला जाता थ, लेकिन अब इसी शहर को दुनिया के सबसे खतरनाक शहरों में शुमार किया जाने लगा है। कहा जाता है कि यह शहर अब अपराधियों का अड्डा बन चुका है। आइए जानते हैं इस शहर के बारे में कुछ खास बातें...

कहा जाता है कि साल 1886 में एक अंग्रेज ने जोहान्सबर्ग में सोने के खदानों की खोज की थी। जब दुनिया को इस जगह के बारे में पता चला तो दूसरे-दूसरे देशों से लोग यहां आकर बसने लगे और सोने की खदानों में अपनी किस्मत आजमाने लगे। सोने के खदानों की वजह से ये शहर काफी अमीर बन चुका था। जोहान्सबर्ग में फिलहाल 'गोल्ड रीफ सिटी' मनोरंजन का सबसे बड़ा केंद्र है। यह शहर के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट में सोने की खान के पास स्थित है। असल में यह एक पार्क है, जहां काम करने वाले कर्मचारी 1880 ई. के समय की पोशाक पहन कर घूमते दिखाई देते हैं। यहां की सभी इमारतों को भी उसी समय के हिसाब से डिजाइन किया गया है। यहां काफी संख्या में पर्यटक आते हैं और खदान से धातु निकाल कर सोना बनाने की पूरी प्रक्रिया को देखते और समझते हैं। 

जोहान्सबर्ग का सबसे बड़ा म्यूजियम है हेक्टर पीटरसन म्यूजियम। यह औरलैंडो वेस्ट में स्थित है। यहीं पर एक बच्चे हेक्टर पीटरसन की हत्या कर दी गई थी। उसी बच्चे की याद में बाद में इस म्यूजियम का नाम हेक्टर पीटरसन म्यूजियम रख दिया गया। इसे 16 जून 2002 को आम जनता के लिए खोला गया था।  जोहान्सबर्ग के सबसे बड़े चिड़ियाघर में जानवरों की करीब 3000 प्रजातियां हैं। यह चिड़ियाघर दुनिया की उन गिनी-चुनी जगहों में है, जहां सफेद शेर पाए जाते हैं। इसके अलावा यहां साइबेरियन बाघ भी पाए जाते हैं।  जोहान्सबर्ग का 'द साउथ अफ्रीकन म्यूजियम ऑफ रॉक आर्ट' उन म्यूजियम में से है, जहां पत्थर की नक्काशीदार वस्तुओं को रखा गया है। येल रोड पर स्थित इस म्यूजियम में रखी वस्तुओं के बारे में कहा जाता है कि उसमें से कुछ वस्तुएं तो आदिमानवों की भी है। 
 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Know the history and interesting facts of city of gold johannesburg
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/34GqBev

Comments

Popular posts from this blog

Current Affairs- Dainik bhaskar 07-08-2021 Current Affairs

Dainik bhaskar 07-08-2021 Current Affairs . Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News . . . . . 07082021.jpg . . . from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3fFJDGz

Ajab Gajab News-अजब-गजब: इस देश में है दुनिया का सबसे बड़ा चॉकलेट म्यूजियम, जहां खुद चॉकलेट बनाकर देख सकते हैं विजिटर्स

डिजिटल डेस्क। आपने कई तरह के म्यूजियम के बारे में सुना और देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी चॉकलेट म्यूजियम के बारे में सुना है। जी हां, चॉकलेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है कि चॉकलेट का भी म्यूजियम खुल गया है। इस अनोखे म्यूजियम की शुरुआत 13 सितंबर को स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख शहर में हुई है।  65,000 वर्ग फीट के क्षेत्रफल में फैले इस म्यूजियम का नाम लिंट होम ऑफ चॉकलेट है। इस अनोखे म्यूजियम के अंदर जाते ही हर चीज चॉकलेट से बनी नजर आएगी। इतना ही नहीं, इस म्यूजियम में 30 फीट की ऊंचाई वाला फाउंटेन भी है, जिसे आकर्षण का प्रमुख केंद्र माना जा रहा है। यह म्यूजियम अपने आप में अनूठा है। इसमें दुनिया की सबसे बड़ी लिंट चॉकलेट शॉप भी है, जिसका उद्घाटन दुनिया के महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने किया है। दुनियाभर में ज्यूरिख शहर को चॉकलेट की राजधानी कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस शहर में उत्पादित होने वाला चॉकलेट सबसे बेहतर क्वालिटी और टेस्ट वाली होती है। स्विस चॉकलेट मेकिंग का इतिहास जानने के लिए यह म्यूजियम एकदम परफेक्ट जगह है। इस अनोखे म्यूजियम में आने वाले विजिटर्स अपने साथ कुछ गिफ्ट भी घर ले...

Ajab Gajab News-अजब-गजब: यह है दुनिया का सबसे जहरीला मशरूम, जिसे खाना तो दूर, छूने मात्र से हो जाएंगे बीमार

डिजिटल डेस्क। मशरूम प्रोटीन और फाइबर का सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुणों की वजह से इसे सुपरफूड की श्रेणी में रखा गया है। यह एक प्रकार का कवक (फंगस) है, जो बरसात के दिनों में सड़े-गले कार्बनिक पदार्थ पर अपने से ही उग जाता है। हालांकि, यह भी सच है कि सभी तरह के मशरूम खाए नहीं जाते हैं, कुछ मशरूम जहरीले भी होते हैं। शोधकर्ताओं ने एक ऐसे खतरनाक और जहरीले मशरूम की प्रजाति का पता लगाया है, जिसे खाना तो दूर की बात केवल छूने मात्र से ही बीमार हो सकते हैं। लाल रंग का यह जहरीला कवक ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। हालांकि, इससे पहले जानकारों का मानना था कि यह कवक जापान और कोरिया जैसे एशियाई देशों में ही होता है। लेकिन यह कवक ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में भी मिलता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस जहरीले कवक की वजह से जापान और दक्षिण कोरिया में कई लोगों की मौत हुई है। लोगों ने इसे पारंपरिक चिकित्सा में इस्तेमाल किया जाने वाला खाद्य कवक समझकर चाय में मिलाकर पी लिया था, जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह कवक इतना जहरीला होता है कि इसे खाने से ऑर्गन फे...